
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अनिल कुमार पाण्डेय
चन्दवक/जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्दवक पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु निषाद निवासी चन्दवक घाट, लोरिक पुत्र कंगल निवासी चन्दवक, कमला प्रसाद पुत्र रामधारी मल्लाह निवासी चन्दवक घाट तथा फुरसत पुत्र मगरु, रामजीत पुत्र फुरसत और बादामी पत्नी रामजीत निवासीगण खलिया खास शामिल हैं पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मुकदमों में वारंट एवं एनबीडब्ल्यू जारी थे। पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।




