Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

बाजार गए युवक से मारपीट का आरोप

बाजार गए युवक से मारपीट का आरोप

न्यूज़ खबर दिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक।  थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार में शुक्रवार दोपहर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में प्राथमिक उपचार कराया गया क्षेत्र के रुद्दलपुर गांव निवासी अलाउद्दीन उर्फ जुगनू, जो परसो ही बकरीद के अवसर पर मुंबई से लौटा था, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से रतनूपुर बाजार गया हुआ था। जुगनू का आरोप है कि बाजार निवासी चार पांच लोग उनसे अनायास गाली-गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर जुगनू को आरोपियो में मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक ने सीएचसी डोभी में प्राथमिक उपचार के बाद घटना की जानकारी चन्दवक पुलिस को दी थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!