
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के बजरंग नगर चौकी अंतर्गत आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर कनौरा के पास शनिवार को सड़क हादसे में अमहिता कनौरा निवासी ज्वाला चौहान (43) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह टीवीएस मोपेड से पेट्रोल पंप जा रहे थे। बजरंग नगर पुलिस ने उन्हें लालगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।




