Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

लापरवाही पर तीन दरोगाओं समेत दस पुलिसकर्मी निलंबित

लापरवाही पर तीन दरोगाओं समेत दस पुलिसकर्मी निलंबित

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रविवार को तीन उपनिरीक्षकों समेत 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया सरायख्वाजा थाने के उपनिरीक्षक गोविन्द मौर्या, खलीकुज्जमा, मुख्य आरक्षी मनोज गोंड, शशि प्रकाश सिंह, धनन्जय यादव और आरक्षी अक्षय कुमार को निलंबित किया गया है। वहीं लाइन बाजार थाने के उपनिरीक्षक रामभरोसा राम, धन्जी चौधरी, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार सिंह और आरक्षी विश्वास यादव के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई हुई है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित कर्मियों पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता तथा अभ्यस्त एवं दुस्साहसी अभियुक्तों की निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों की निगरानी और पुलिस दायित्वों में किसी भी स्तर की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!