
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। शहर के नईगंज फीडर से संबंधित कुमार पेट्रोल पंप के सामने जौनपुर-प्रयागराज मार्ग स्थित तिराहे पर रविवार को सड़क किनारे लगा जर्जर विद्युत खंभा अचानक धराशायी हो गया। खंभा गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई गनीमत रही कि हादसे के समय खंभे की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। खंभा गिरने के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में जुट गए।
भीषण गर्मी के बीच बिजली बाधित होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने जर्जर विद्युत खंभों को समय रहते बदलने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।




