
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जफराबाद स्थानीय नगर पंचायत के नावघाट मोहल्ले में सोमवार को करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई मृतक की पहचान कस्बे के काजी अहमदनूर मोहल्ला निवासी हीरालाल निषाद के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली मौके पर मृतक की बहू पूनम निषाद पत्नी घनश्याम निषाद भी पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि हीरालाल प्रतिदिन की तरह बाजार गए थे और शराब का अधिक सेवन करते थे। परिजनों ने आशंका जताई कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




