
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। पुलिस की साइबर क्राइम थाना/सेल एवं जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल की सहायता से 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹32 लाख बताई गई है यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में की गई पुलिस के अनुसार अब तक 1791 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹3.60 करोड़ है, उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिलाए जा चुके हैं।
बरामद मोबाइल जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, भदोही, सुल्तानपुर सहित दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान से भी ट्रेस किए गए। बरामद मोबाइलों में OnePlus, Vivo, Redmi, Oppo, Realme, Tecno, Poco, Nokia और Samsung कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने मोबाइल स्वामियों को फोन सौंपते हुए लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत अवश्य दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता और सतर्कता है। किसी भी साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभार्थियों ने जौनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।




