
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
जौनपुर। केराकत पुलिस ने चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जयप्रकाश सोनकर पुत्र स्व. राजाराम सोनकर, निवासी सेखजादा, थाना केराकत को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना केराकत में मु0अ0सं0 386/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी का चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।




