Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

बीएससी की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की दर्दनाक मौत, बिजली के खंभे से टकराई बाइक..

जौनपुर के बरसठी क्षेत्र में हादसा, माता-पिता के इकलौते बेटे की मौत से गांव में पसरा मातम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर।  के बरसठी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। बीएससी की परीक्षा देकर घर लौट रहे 24 वर्षीय छात्र आदर्श उपाध्याय की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरी गांव निवासी आदर्श उपाध्याय पुत्र आनंद उपाध्याय प्रयागराज से बीएससी की परीक्षा देकर अपनी पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह निगोह–मियांचक मार्ग स्थित हंसिया गांव के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।
हादसे में आदर्श के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि आदर्श अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता आनंद उपाध्याय गांव के कोटेदार हैं, जबकि परिवार में एक बहन भी है। इकलौते पुत्र की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद मंगरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!