Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

रानी की सराय में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली

रानी की सराय में पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली बांह में लगने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे गांव में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि पुत्र उमेश ने पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद को गोली मार दी। गोली उसकी बांह में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची रानी की सराय पुलिस ने घायल प्रमोद यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी रानी की सराय थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!