
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर थाना चंदवक की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों और महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए एंटी रोमियो टीम ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। जागरूकता अभियान के जरिए उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक किया जा रहा है।




