
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव में शनिवार सुबह तेज आंधी के दौरान गुलमोहर का पेड़ गिरने से 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता चंद्रशेखर उर्फ बबलू सोनकर की मौत हो गई। वह खेत के पास बने मड़हे में बैठे थे। पेड़ के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही जान चली गई। चंद्रशेखर की मौत से पत्नी और तीन मासूम बच्चों दिग्विजय (11), सुंदरम (9) व अंशिका (8) के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।




