
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की बात सुनने के बाद एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने तथा फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।




