जौनपुरयूपी

स्कूल के बच्चों ने निकाली दांडी यात्रा, दिया सत्य-अहिंसा का संदेश

स्कूल के बच्चों ने निकाली दांडी यात्रा, दिया सत्य-अहिंसा का संदेश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जफराबाद स्थानीय थाने के पास स्थित एक विद्यालय के बच्चों ने गुरुवार को प्रतीकात्मक दांडी यात्रा निकालकर सत्य, अहिंसा, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया यात्रा में बच्चों ने महात्मा गांधी सहित विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण किया। विद्यालय से निकली रैली जफराबाद थाने के परिसर में पहुंची, जहां एसआई अरविंद यादव, अम्बेश सिंह और शालिनी यादव ने बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें सड़क पर सुरक्षित चलने तथा सड़क पर बनाए गए विभिन्न संकेतों और प्रतीकों के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्वेता राय, अंजुलता मौर्या, भार्गवी यादव, रिमझिम यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!