Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

संदिग्ध परिस्थितियों मे किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों मे किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव में शुक्रवार को 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान बबुरा गांव निवासी अनुज निषाद की 15 वर्षीय पुत्री काजल निषाद के रूप में हुई है। परिजनों ने कमरे के अंदर उसका शव फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

प्रभारी निरीक्षक फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले तथ्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!