जौनपुरयूपी

मुंबई से सकुशल बरामद हुआ 10 वर्षीय अपहृत बालक, आरोपी अरबाज गिरफ्तार

मुंबई से सकुशल बरामद हुआ 10 वर्षीय अपहृत बालक, आरोपी अरबाज गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय बालक के अपहरण के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुंबई से बालक को सकुशल बरामद करते हुए मामले में नामजद आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया है। बालक की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को रामपुर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक स्कूल जा रहा था। इसी दौरान आरोपी पर अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से बालक को ले जाने का आरोप है। मामले में रामपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम मुंबई पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से 10 अक्टूबर की रात तुर्वे के सेक्टर नंबर 24 से आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान बालक को भी सकुशल बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!