जौनपुरयूपी

राहुल, सोनिया और प्रियंका पर कथित अभद्र टिप्पणी, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

एसपी को सौंपी तहरीर, मुकेश सिंह राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ फेसबुक लाइव के दौरान कथित अभद्र टिप्पणी का मामला गरमा गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर हथेरा निवासी मुकेश सिंह राजपूत के खिलाफ तहरीर सौंपी और मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की सत्यवीर सिंह ने आरोप लगाया कि फेसबुक लाइव पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक मर्यादा और महिला सम्मान के विरुद्ध है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से अपने कार्यकर्ताओं के आचरण पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध का जवाब तर्कों से होना चाहिए, गाली-गलौज से नहीं कांग्रेस ने पुलिस से फेसबुक लाइव से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। पार्टी ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक असहमति के नाम पर अभद्रता और अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!