Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीसोनभद्र

मीनाबाजार में खड़े ट्रक से दो बैटरी व टर्मिनल चोरी

चालक ने पुलिस चौकी में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग; बरसात में बढ़ी चोरी की घटनाओं से वाहन स्वामियों में दहशत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता सेराज अहमद

सोनभद्र।  चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मुख्यमार्ग स्थित मीनाबाजार में चोरों ने खड़े ट्रक को निशाना बनाते हुए दो बैटरी और टर्मिनल चोरी कर लिए। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित चालक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारकुंडी मीनाबाजार निवासी चालक चंदू भारती पुत्र रामनाथ भारती 8 जुलाई की मध्यरात्रि अपनी 22 चक्का ट्रक संख्या UP-62 CT/8728 को मीनाबाजार स्थित रामजानकी गुप्ता कोटेदार की दुकान के समीप सड़क किनारे खड़ा कर घर खाना खाने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रक की दोनों बैटरियां और टर्मिनल निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

सुबह ट्रक पर पहुंचने पर चालक को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी श्री प्रकाश भारती को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ माह से मारकुंडी घाटी से लेकर सलखन फासिल्स पार्क तक मुख्य मार्ग पर चोरी की घटनाओं में कमी आई थी, लेकिन बरसात शुरू होते ही रात के अंधेरे में चोरों की सक्रियता फिर बढ़ने लगी है। इससे वाहन मालिकों और चालकों में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!