Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सौ बेड की अस्पताल निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, लगाई फटकार

सौ बेड की अस्पताल निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त, लगाई फटकार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा को उच्चीकृत कर बनाए जा रहे सौ बेड के अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति धीमी और गुणवत्ता संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई डीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर के बाहर परियोजना की लागत, कार्यदायी संस्था एवं पूर्णता अवधि से संबंधित सूचना बोर्ड लगाने को भी कहा जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित की परियोजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!