
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार वैगनआर कार की टक्कर से 64 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतका की पहचान धानु गुप्ता, पत्नी स्वर्गीय फौजदार गुप्ता, उम्र 64 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला को एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैगनआर कार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस संबंध में इंस्पेक्टर अमरेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है हादसे के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है।




