चंदवकजौनपुरयूपी

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति गंभीर

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया | संवाददाता अर्पिता

चंदवक/जौनपुर। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र में गोमती नदी पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया जानकारी के अनुसार, पतरही निवासी बबलू चौरसिया अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ दवा लेने के लिए वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान गोमती नदी पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए सीएचसी बीरीबारी में प्राथमिक उपचार के दौरान बबलू चौरसिया की हालत गंभीर पाए जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी निर्मला देवी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी में जारी है समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं पड़ी थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!