
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार तड़के करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो में छह लोग सवार थे और सभी विंध्याचल में दर्शन कर काशी लौट रहे थे पुलिस ने गैस कटर से स्कॉर्पियो काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा शामिल हैं, जबकि चौथे की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों की पहचान कन्हैया यादव और निखिल कुमार के रूप में हुई है।




