
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। थाना मड़ियाहूं पुलिस ने आगजनी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को ग्राम सरौना में रंजीत सरोज व अन्य लोगों के बीच पुरानी रंजिश तथा मड़हा रखने के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और मड़हा में आग लगा दी।
इस संबंध में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना मड़ियाहूं में मु0अ0सं0 142/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 326(g) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उ0नि0 श्री रामाश्रय प्रजापति व पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




