यूपीवाराणसी

तरना-गिलट बाजार मार्ग पर हादसे रोकने के लिए पुलिस सक्रिय, डीसीपी ने किया निरीक्षण

तरना-गिलट बाजार मार्ग पर हादसे रोकने के लिए पुलिस सक्रिय, डीसीपी ने किया निरीक्षण

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। तरना फ्लाईओवर से गिलट बाजार मुख्य मार्ग पर दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद पुलिस कमिश्नरेट सक्रिय हो गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में डीसीपी वरुणा राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित कटों को चिह्नित किया निरीक्षण के दौरान एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक, यातायात निरीक्षक अनुराग त्यागी, शिवपुर थाना प्रभारी, तरना व गिलट बाजार चौकी प्रभारी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे डीसीपी ने सड़क सुरक्षा के लिए चार प्रमुख उपाय लागू करने के निर्देश दिए। इसके तहत कट वाले स्थानों पर रंबल स्ट्रिप्स और रात में दृश्यता बढ़ाने के लिए कैटआई लगाई जाएगी। डिवाइडर व बैरियर के कट पर ‘दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र’ और ‘गति कम करें’ के चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। आवश्यकता के अनुसार अन्य सड़क सुरक्षा संकेतक भी स्थापित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!