
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर उमरवार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने से करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है घायलों में राजकुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर तीन-तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।




