
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। विधान परिषद चुनाव को लेकर जौनपुर कलेक्ट्रेट में तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदान के मद्देनजर 22 और 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय कक्ष वादकारियों के लिए बंद रहेंगे। इन कक्षों को मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के तहत दोनों दिन कलेक्ट्रेट परिसर में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है। मतदान को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए 22 अक्टूबर को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्षों में पहुंचेंगी। उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी इन्हीं कक्षों में की गई है निर्वाचन संबंधी तैयारियों को देखते हुए 22 और 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय वादकारियों के लिए बंद रहेंगे। इसके साथ ही दोनों दिन कलेक्ट्रेट परिसर में किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी प्रशासन ने निर्वाचन व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। ऐसे में इन दोनों दिनों कलेक्ट्रेट आने वाले वादकारियों और अन्य लोगों को न्यायालयों के बंद रहने तथा वाहन प्रवेश पर प्रतिबंध का ध्यान रखना होगा।




