जौनपुरयूपी

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; पति गंभीर

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत; पति गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में महिला शहनाज (35) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति असगर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल असगर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी पुलिस फरार बस चालक और बस की तलाश में जुटी है। उधर, हादसे में शहनाज की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!