Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

नाबालिग बेटी संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

दवा लेने बाजार गई थी किशोरी, देर रात तक घर नहीं लौटी –

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर/जलालपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक महिला की 17 वर्षीय बेटी 04 अप्रैल 2026 को दवा लेने के लिए सरकोनी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी।

परिजनों द्वारा सरकोनी बाजार में खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि किशोरी को एक युवक के साथ जलालपुर की तरफ जाते हुए देखा गया है। इसके बाद परिजनों ने घर आकर मोबाइल की जांच की, जिसमें पता चला कि किशोरी का संपर्क उमेश यादव पुत्र शिवशंकर यादव, निवासी ग्राम इन्द्रपुर (इटाये बाजार) से था।

परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक उनकी नाबालिग बेटी को जबरन अपने साथ भगा ले गया है। साथ ही उन्होंने अनहोनी की आशंका भी जताई है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द किशोरी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में थाना जलालपुर पुलिस नें पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!