
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के मुसईपुर गांव के पास शनिवार देर रात जौनपुर-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टेलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसे हादसे में घर के अंदर सो रहे 14 वर्षीय सूरज गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि टेलर रामपुर की ओर से भदोही की तरफ जा रहा था। मुसईपुर के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे के बाद ट्रक और टेलर राजेश गुप्ता के मकान में घुस गए, जिससे घर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया सूचना पर पहुंची रामपुर थाना पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने हाईवे पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




