Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी एक युवक की निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी करते समय हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्बोपुर गांव निवासी प्रमोद बिन्द (22) पुत्र संतू बिन्द शुक्रवार सुबह मजदूरी करने के लिए आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित फूलेश गांव गया था। वहां एक निर्माणाधीन मकान पर कार्य के दौरान पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक तीन भाइयों में मंझला था। बड़ा भाई संजय मजदूरी करता है, जबकि छोटा भाई परविंदर (14 वर्ष) पढ़ाई कर रहा है। प्रमोद की शादी महज दो माह पूर्व शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव निवासी युवती से हुई थी। युवक की असमय मौत से पत्नी, मां कमला देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!