Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

कार से टक्कर के बाद बवाल: व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, 8 नामजद समेत 15 पर मुकदमा

कार से टक्कर के बाद बवाल: व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, 8 नामजद समेत 15 पर मुकदमा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।   के फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित घमहापुर (भरथरा) गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते एक व्यवसायी की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, घमहापुर निवासी 38 वर्षीय व्यवसायी मनीष सिंह देर रात अपनी फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार से बिंदु नाम की एक महिला का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला उग्र हो गया। आरोप है कि कुछ मनबढ़ युवकों ने एकजुट होकर मनीष सिंह पर हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण मनीष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!