Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से गूंजा डोभी, छात्राओं ने निकाला जागरूकता पद संचलन

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से गूंजा डोभी, छात्राओं ने निकाला जागरूकता पद संचलन

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

डोभी /जौनपुर।  डोभी क्षेत्र स्थित श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह महाविद्यालय परिसर में भव्य नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक प्रवीण सिंह ने की।

इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पद संचलन (रैली) निकालकर समाज में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यह पद संचलन स्वर्ण जयंती परिसर से प्रारंभ होकर महाविद्यालय के मुख्य परिसर तक पहुंचा। इसके बाद रैली सिधौनी गांव होते हुए पुनः स्वर्ण जयंती परिसर में आकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर सरिता सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि यह आयोजन देश के प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है, और इस तरह के कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे जोश व अनुशासन के साथ पद संचलन को सफल बनाया। महाविद्यालय परिसर में पूरे समय उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

नारी सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे हर वर्ग को मिलकर निभाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!