Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

भूमि विवाद में पथराव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 

भूमि विवाद में पथराव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।  थाना क्षेत्र के रसड़ा (बरीबारी) गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

गांव निवासी किरण देवी ने आरोप लगाया कि सोमवार की रात करीब पौने दस बजे पड़ोसी गीता देवी, वंशधारी, प्रह्लाद, मंगला और मुन्ना गाली-गलौज करते हुए उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। अचानक हुई इस पथराव की घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई।

इस हमले में उनके बेटे विशाल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुरे मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!