Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आगरायूपी

एत्मादपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: अवैध पशु परिवहन गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

एत्मादपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: अवैध पशु परिवहन गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आगरा। थाना एत्मादपुर पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 53 मवेशी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे गए पशुओं में से चार मवेशी मृत मिले, जिससे पशु तस्करों की क्रूरता और लापरवाही सामने आ गई पुलिस ने मौके से ट्रक चालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी पशुओं को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहे थे और परिवहन के दौरान पशुओं के लिए किसी भी तरह की सुरक्षा या व्यवस्था नहीं की गई थी।

सूचना मिलते ही एत्मादपुर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी में ट्रक के भीतर बड़ी संख्या में मवेशी अमानवीय हालत में भरे मिले। कई पशु कमजोर और घायल बताए जा रहे हैं, जबकि चार पशुओं की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जीवित पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है एत्मादपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने अवैध पशु परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!