Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग में जिंदा जले चालक

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग में जिंदा जले चालक

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  -शक्तिनगर हाईवे पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हाथीनाला थाना क्षेत्र के भुतहिया पुलिया के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते उनमें आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के तुरंत बाद ट्रकों के केबिन में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि चालक बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके। स्थानीय लोगों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन तेज आग के कारण वे ट्रकों के पास नहीं पहुंच सके। कुछ ही देर में दोनों चालक जिंदा जल गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों चालकों की मौत हो चुकी थी।

हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया और धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया।

फिलहाल पुलिस ने दोनों जले हुए ट्रकों को हटवा दिया है और मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!