
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। गोदौलिया इलाके में सोशल मीडिया पर दबंगई और भौकाल दिखाने वाला वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो की जांच के बाद दशाश्वमेध थाना पुलिस ने युवक रवि शंकर मिश्र को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया पर रौब जमाने और अपनी दबंग छवि बनाने के लिए वीडियो पोस्ट कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा तेज हुई तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई कर दी।
पुलिस का साफ संदेश है—
सोशल मीडिया पर कानून को चुनौती देने, दबंगई दिखाने और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
मामला वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित गोदौलिया इलाके का है, जहां अब वायरल वीडियो के आधार पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





