Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

ई-रिक्शा सवार महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

ई-रिक्शा सवार महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला चोर गिरोह द्वारा ई-रिक्शा में सफर कर रही एक महिला के पर्स से लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुरैला गांव निवासी भावना तिवारी पत्नी चंद्र प्रकाश तिवारी 22 जून को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके जा रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे वह सिपाह चौराहे से ई-रिक्शा पर सवार होकर बदलापुर पड़ाव के लिए निकलीं।

पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में पांच महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ उसी ई-रिक्शा पर सवार हो गईं। इनमें दो महिलाएं नकाब पहने थीं और संदिग्ध गतिविधियां कर रही थीं। उनकी हरकतों के कारण भावना तिवारी का ध्यान भटक गया। इसी दौरान उनके पर्स में रखी सोने की चेन, सोने की अंगूठी और कान की बाली चोरी कर ली गई बदलापुर पड़ाव पहुंचने पर जब उन्होंने अपना पर्स देखा तो उसका मुंह खुला था और उसमें रखे सभी जेवरात गायब थे। घटना की जानकारी उसी दिन शहर कोतवाली पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने अब मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि महिला चोर गिरोह की पहचान की जा सके पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!