Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
मुजफ्फरनगरयूपी

मुजफ्फरनगर में बंधक मजदूरों की दर्दनाक कहानी!

फैक्ट्री में कैद थे 13 मजदूर, पुलिस के छापे से खुला अत्याचार का काला सच

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

मुजफ्फरनगर।  के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने बंधक मजदूरी के गंभीर मामले का खुलासा किया है। एसपी देहात के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापा मारकर 13 मजदूरों को मुक्त कराया गया। आरोप है कि पूर्व प्रधान के भतीजे ने मजदूरों को बंधक बनाकर रखा था और उनसे जबरन काम कराया जा रहा था छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मौके से 4 से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। मुक्त कराए गए मजदूर नेपाल, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं मजदूरों के शरीर पर चोटों के निशान मिलने और दिनभर की मेहनत के बाद सिर्फ एक समय भोजन दिए जाने के आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब फैक्ट्री संचालक, फरार आरोपी और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!