Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आगरायूपी

मजदूरी मांगी तो मिली मौत! ठेकेदार पर युवक को उल्टा लटकाकर पीटने का आरोप, बेइज्जती से आहत युवक ने किया सुसाइड

मजदूरी मांगी तो मिली मौत! ठेकेदार पर युवक को उल्टा लटकाकर पीटने का आरोप, बेइज्जती से आहत युवक ने किया सुसाइड

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आगरा।  के अछनेरा थाना क्षेत्र के रायभा इलाके में मजदूरी के पैसे मांगना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। आरोप है कि मजदूरी का हिसाब मांगने पर ठेकेदार ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे उल्टा लटकाकर पीटा। इस घटना के बाद युवक मानसिक रूप से टूट गया परिजनों के मुताबिक, मामले की सूचना पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर गई थी, लेकिन रास्ते में उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार ने युवक को दोबारा पकड़ा और उसकी पिटाई की। मारपीट और सार्वजनिक बेइज्जती से आहत युवक ने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठा लिया घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अब सवाल यह है कि मजदूरी मांगने वाले युवक के साथ आखिर ऐसी बर्बरता क्यों हुई, पुलिस हिरासत के बाद उसे रास्ते में क्यों छोड़ा गया, और क्या आरोपी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई होगी?

रायभा इलाके में युवक की मौत के बाद आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!