Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

NEET पेपर लीक पर वाराणसी में गरजीं पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं समेत गिरफ्तार

NEET पेपर लीक पर वाराणसी में गरजीं पल्लवी पटेल, कार्यकर्ताओं समेत गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। नीट पेपर लीक मामले की सीबीआई और न्यायिक निगरानी में जांच की मांग को लेकर सोमवार को वाराणसी में अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय नेता एवं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने प्रदर्शन किया। बीएचयू सिंहद्वार से प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी कर रही पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पल्लवी पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर विभिन्न थानों में भेज दिया गया गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस उन्हें वैन में बैठाकर गेट बंद कर रही थी, तब पल्लवी पटेल ने कहा, “वैन का गेट खोलो, मुझे अटैक आता है।” इसके बाद पुलिस उन्हें बड़ागांव थाने ले गई।

प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच, लेखपाल भर्ती परीक्षा दोबारा कराने, यूपीएसआई स्कोर कार्ड जारी करने तथा भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वालों के नाम सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। खास बात यह रही कि पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद पल्लवी पटेल सिरकोनी टोल क्षेत्र से पुलिस को चकमा देकर लगभग 12 घंटे बाद दोपहर में अचानक बीएचयू सिंहद्वार पहुंच गईं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, राजेश प्रधान, रामशिला पटेल, अजय सिंह, दिलीप पटेल समेत बड़ी संख्या में छात्र, युवा और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!