
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार में 10 वर्षीय बच्चे के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है शिकायत के मुताबिक, 28 सितंबर की सुबह करीब छह बजे महुली रतनूपुर निवासी मोहित सोनकर किराना की दुकान पर बिस्कुट लेने गया था। आरोप है कि दुकान पर मौजूद डिम्पल पुत्र पारसनाथ ने बच्चे के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और कथित तौर पर दो थप्पड़ मारे बच्चे के पिता बनवारी सोनकर का आरोप है कि घटना के संबंध में दुकानदार से पूछताछ करने पहुंचने पर उन्हें डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ाया गया। मामले में पीड़ित परिवार ने चंदवक थाने में प्रार्थना पत्र दिया बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।




