
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में गोमती नदी पुल के समीप शुक्रवार दोपहर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दो लोगों के घायल होने तथा मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है केराकत थाना क्षेत्र के बंबावन गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र लालचन्द के अनुसार, वह 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे अपने साले को ग्राम बलूई थाना चंदवक छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान गोमती नदी पुल के पास पहुंचने पर अर्जुन नाविक पुत्र हरिश्चंद्र, शुभम नाविक पुत्र सुकेश और प्रिंस पुत्र राकेश ने कथित तौर पर उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर दिया मारपीट में चंद्रशेखर और उनके साथ बाइक पर बैठे अमित निषाद पुत्र साहब लाल निषाद घायल हो गए। पीड़ित के मुताबिक, अमित के सिर में चोटें आईं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की तथा जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी घटना के बाद पीड़ित ने थाना चंदवक में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।




