Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में वांछित गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता

जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान देवरिया जनपद में वांछित एक कथित गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान समोधपुर मार्ग स्थित कम्मरपुर पुलिया के पास एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। भागने के प्रयास में उसकी मोटरसाइकिल पलट गई, जिसके बाद वह पैदल भागते हुए पुलिस पर कथित तौर पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस का दावा है कि एक गोली थानाध्यक्ष के कान के पास से गुजर गई।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान पंकज यादव (35 वर्ष) निवासी सारी बड़ौना, थाना सरपतहां के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर तमंचा, तीन कारतूस (एक खोखा व दो जिंदा), एक मोबाइल फोन तथा चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल को अखंडनगर क्षेत्र से चोरी करना और उसका नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल करना स्वीकार किया।
घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सुईथाकला भेजा गया। उसके विरुद्ध सरपतहां थाने में संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!