यूपीवाराणसी

अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: चौकी प्रभारी और बीट आरक्षी निलंबित

अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: चौकी प्रभारी और बीट आरक्षी निलंबित

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में डीसीपी राजेश पांडेय ने पुराना पुल चौकी प्रभारी अनुज शुक्ला और संबंधित बीट आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मियों की भूमिका की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है गौरतलब है कि गुरुवार शाम दो मंजिला मकान में विस्फोट से इमारत धराशायी हो गई थी। मलबे में परिवार के कई लोग दब गए, जबकि आसपास के लोग भी घायल हुए। पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने राहत-बचाव कार्य चलाकर घायलों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जांच में मकान में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित होने की बात सामने आई। विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!