
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सिकरारा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई की गई प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर जाम तिराहा से आरोपी नितेश कुमार (20) पुत्र रमेश गौतम, निवासी पुरातेजी थाना बक्शा, जौनपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ थाना सिकरारा में मु0अ0सं0-250/2026 धारा 137(2), 64(2) बीएनएस एवं 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र यादव और कांस्टेबल विपिन यादव शामिल रहे।




