
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को उनके घर से पकड़कर न्यायालय भेज दिया गया गिरफ्तार अभियुक्तों में कृपाशंकर यादव उर्फ टूवर तथा अंगद यादव उर्फ गुड्डू, दोनों निवासी ग्राम दिल्ला का पुरा, थाना केराकत शामिल हैं।




