Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

जमीनी विवाद में महिला पर लाठी-डंडों से हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद में महिला पर लाठी-डंडों से हमला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत (जौनपुर)। केराकत क्षेत्र के औवार गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के जेठ और उनके दो बेटों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है औवार गांव निवासी इन्द्रजीत यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार शाम उनकी पत्नी शारदा देवी घर पर थीं। इसी दौरान उनके जेठ रामजीत यादव अपने दोनों बेटों के साथ घर पहुंचे और जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से शारदा देवी की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!