
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। शहर के अहमद खां मंडी क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 8 बजे करंट की चपेट में आने से दो गाय के बछड़ों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार खुले व जर्जर बिजली तार की वजह से यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस व नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और मृत बछड़ों को हटवाया। घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने जर्जर तारों की मरम्मत और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।




