Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

महिला अस्पताल में गंदगी और बदहाल व्यवस्था पर डीएम सख्त

सफाई एजेंसी को शो-कॉज नोटिस, बंद ऑक्सीजन प्लांट और खराब फायर अलार्म पर जताई नाराजगी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय में बदहाल सफाई व्यवस्था और अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सख्त रुख अपनाया। गुरुवार को औचक निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। परिसर में गंदगी, पान की पीक, एमसीएच वार्ड में गंदी बेडशीट, खुले विद्युत बोर्ड, खराब फायर अलार्म और बंद ऑक्सीजन प्लांट मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई व्यवस्था संभाल रही संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान जन आरोग्य केंद्र का कार्यालय भी अव्यवस्थित मिला। एमसीएच वार्ड में मरीजों की सुविधाओं में लापरवाही पर डीएम ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। बंद ऑक्सीजन प्लांट को शीघ्र चालू कराने और आवश्यक मरम्मत कराने को कहा।

डीएम ने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को मानक के अनुरूप पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं पंजीकरण रजिस्टर के अव्यवस्थित मिलने, गंदे शौचालय और मरीजों के उपयोग वाले गंदे स्ट्रेचर पर भी उन्होंने नाराजगी जताई जिलाधिकारी ने सीएमएस समेत संबंधित अधिकारियों को सभी कमियां समयबद्ध ढंग से दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!