Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सड़क हादसे में मुंगराबादशाहपुर के सगे भाई-बहन की मौत

लखनऊ-वाराणसी राज्यमार्ग पर रानीगंज चौराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा, चालक गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर।    मुंगराबादशाहपुर प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज कस्बे में लखनऊ-वाराणसी राज्यमार्ग स्थित रानीगंज चौराहे पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मुंगराबादशाहपुर निवासी सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे एक वैगनआर कार मुंगराबादशाहपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान रानीगंज चौराहे के पास कार की प्लाई लदे पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार चालक मोहित निवासी कटरा को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।

हादसे में कार सवार सगे भाई-बहन प्रिया उर्फ रोली और आकाश उर्फ मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर निवासी मनीष सोनी के रिश्तेदार थे और मूल रूप से गोंडा जनपद के मनकापुर के रहने वाले थे बताया गया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद दोनों अपनी बड़ी बहन दीपा और बहनोई मनीष सोनी के साथ नईगंज, मुंगराबादशाहपुर में रह रहे थे। चालक मोहित वैगनआर कार से दोनों को लेकर घर लौट रहा था, तभी रानीगंज चौराहे पर यह दर्दनाक हादसा हो गया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मुंगराबादशाहपुर में परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!